साल 2022 बॉलीवुड के लिए भले ही बुरा रहा हो लेकिन फिल्म मेकर करण जौहर के लिए यह साल काफी अच्छा था। बॉयकट ट्रेंड के बावजूद बॉलीवुड की एकलौती फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी वह करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ थी।

 इसके साथ ही ओटीटी पर करण जौहर की विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। करण जौहर अपनी दूसरी फिल्म लेकर जल्द ही आने वाले हैं.

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की है। करण जौहर ने अपने पोस्ट में फिल्म का नाम नहीं बताया है । करण जौहर के इस अगले प्रोजेक्ट में एक बार फिर से विकी कौशल नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एमी विर्क और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *