बॉलीवुड के नए कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लूटाते नजर आते हैं।दोनों को शादी के बाद पहली बार परिवार के साथ डिनर नाइट पर जाते दिखा गया। इस फैमिली डिनर नाइट में दोनों का परिवार शामिल हुआ था। दोनों के फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विक्की और कटरीना अपने परिवारों के साथ डिनर नाइट पर निलके थे। इसी दौरान उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। दोनों के वीडियो और फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में विक्की और कैटरीना अपने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर आते नजर आ रहे हैं। इनके साथ सनी कौशल भी नजर आए।

इस दौरान कटरीना कैफ डेनिम के शॉर्ट ट्यूनिक स्टाइल आउटफिट में नजर आईं, जिसके गले पर बड़ा सा ब्लैक बो था। वहीं, विक्की ने ब्लैक शर्ट और ग्रे पेंट में स्मार्ट दिख रहे थे। अपने इस लुक में कटरीना काफी खूबसूरत लग रही थी।

आपको बता दें कि विक्की और कटरीना की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने अपने अफेयर को छुपा कर रखा था, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करते नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *