वरुण धवन  और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गया है। वहीं आज मेकर्स ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को भी रिलीज कर दिया है। जिसमें वरुण धवन का डरावना लुक नजर आ रहा है।

इस फर्स्ट लुक पोस्टर को वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसमें वो आग के सामने भयानक अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस कृति सेनन पीछे हाथ में टॉर्च लिए खड़ी नजर आ रही है।रुण धवन और कृति सेनन ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भेड़िया का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है।

पोस्टर में कृति सेनन बेहद हैरान नजर आई हैं। पोस्टर को देख ये भी साफ हो गया है कि इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर यानी बुधवार को रिलीज होगा।फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘अब होगा जंगल में कांड, भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज होगा।’ अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भेड़िया’ का ट्रेलर 19 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *