साल 2023 की उत्तराखंड चार धाम यात्रा का शुभारंभ 22 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया से हो रहा है.हर साल शीत ऋतु में उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री 6 माह के लिए बंद हो जाते हैं.

गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे, 21 अप्रैल को शीतकालीन प्रवास मुखवा से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी. गंगोत्री धाम के पट खुलने से पहले सहस्त्रनाम, गंगा लहरी पाठ किया जाता है.

गंगोत्री में स्थित गौरी कुंड के बारे में कहा जाता है कि यहां गंगा खुद भगवान शिव की परिक्रमा करती हैं.उत्तराखंड के गढ़वाल में गंगोत्री हिमनद से गंगा नदी निकलती है.

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 41मिनट पर कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. सनातन शास्त्रों में इसे असित मुनि का निवास बताया गया है.

केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है. पौराणिक मान्यता है कि महाभारत युद्ध में अपने भाईयों की हत्या के पाप का पार्यश्चित करने के लिए पांडव केदारनाथ आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *