उत्तराखंड परिवहन निगम ने तीन कर्मचारियों को सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर तैनात किया है। चारधाम यात्रा के मद्देनजर इसका आदेश जारी किया गया है, अनुपालन न करने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता  कनिष्ठ लिपिक अजय कुमार गुप्ता को ऋषिकेश से श्रीनगर, दीपचंद को हरिद्वार से ऋषिकेश और जयपाल सिंह को हरिद्वार से ऋषिकेश डिपो में बतौर सहायक यातायात निरीक्षक तैनाती दी गई है।

उन्होंने आदेश जारी किया है कि तत्काल वह अपने पूर्व कार्यालय ये कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारी पर ज्वाइन कर लें। अगर किसी ने आदेश मानने में आनाकानी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *