सभी जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा को सबसे अच्छा माना जाता है और सभी एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं। एलोवेरा एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। एलोवेरा ब‍िना किसी नुकसान के हमे फायदे देता हैं। यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद हाेता हैं। आज जानते है इसके फायदों के बारे में –

एलोवेरा जेल के फायदे

मुंहासों से छुटकारा

एंटी-इंफ्लामेट्री गुण से भरपूर एलोवेरा मुंहासे, एक्ने और पिंपल्स को भी दूर करता है। इसके लिए एलोवेरा में शहद मिलाकर रोजाना चेहरे पर लगाएं।

स्किन टैनिंग

एलोवेरा जेल चेहरे से झुर्रियां, दाग-धब्बे आदि जैसी समस्याएं दूर करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से स्किन टैनिंग की प्रॉब्लम भी दूर हो जाती है।

स्किन बनाए ग्लोइंग

एलोवेरा को प्राकृृतिक क्लींजर भी माना जाता है। क्योंकि इसके इस्तेमाल से डेड स्किन निकल जाती है। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो रोजाना 10-15 मिनट तक एलोवेरा जेल से मसाज करें।

झड़ते बालों की लिए फायदेमंद

सिर्फ त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी ऐलोवेरा काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोटियोलिटिक एंजाइम स्कैल्प की मुरम्मत कर बालों को झड़ने से रोकते हैं। एलोवेरा जेल व नारियल तेल को मिक्स करके हफ्ते में 3 बार मसाज करें और फिर बालों को धो लें। जल्द ही इसका असर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *