बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। उर्फी अक्सर कुछ ऐसा आउटफिट पहने हुए नजर आती हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

उर्फी जावेद की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं और इसी वजह से लोग उर्फी के कपड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया देने से भी पीछे नहीं रहते हैं।

यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और कुछ ही समय में उर्फी और पारस ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। उर्फी जावेद ने पारस संग ब्रेकअप की वजह भी बताई थी। उन्होंने मीडिया संग बातचीत में बताया था कि वह और पारस कलनावत एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। पारस को लोगों से मिलना बिल्कुल पसंद नहीं है और एक्ट्रेस पार्टी लव हैं।

पारस नॉनवेज नहीं खाते हैं और उर्फी को नॉनवेज काफी पसंद है। इस दौरान उर्फी ने अपनी और पारस की जोड़ी को अपोजिट पेयर बताया था और कहा था कि ऐसी स्थिति में ब्रेकअप करना ही सही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *