उत्तराखंड: शिक्षा का हब माने जाने वाले उत्तराखंड के देहरादून के ‘द दून स्कूल’ की एक बड़ी खबर सामने आई हैं,यहाँ पढ़ रहे एक केंद्रीय मंत्री के बेटे और एक पूर्व मुख्यमंत्री के नाती पर स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई की है।

ताजा मामला हाल के दौरान परीक्षाओं के का बताया जा रहा है। जिसमें भारत सरकार के एक मंत्री का बेटा और भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री रहे एक ताकतवर नेता का नाती नकल करते पकड़े गए इसके बाद स्कूल प्रशासन ने दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

चर्चा इस बात की भी थी कि दोनों छात्रों को स्कूल प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है लेकिन दबाव में कार्रवाई वापस ले ली गई।

केंद्रीय मंत्री ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए दोनों बच्चों का रेेस्टिकेशन रुकवा दिया है। लेकिन स्कूल प्रशासन ने दोनों बिगड़ैैल छात्रों को को हॉस्टल से बाहर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *