कुटील चीन अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत के खिलाफ वो कुछ न कुछ खुराफात करता रहता है। डोकलाम और गलवान में मुंह की खाने के बाद अब वह भारत के आसपास की समुद्री सीमा पर चौकसी कर रहा है।

हिंद महासागर में भी उसके जहाज अक्सर देखे जाते हैं। इसी बीच हाल ही में चीन के एक जासूसी जहाज को भारत की जलीय सीमा के बिल्कुल करीब देखा गया है। इस जहाज का नाम है-‘यांग शि यू 760’। अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में होने के कारण भले ही इस जहाज को खदेड़ा नहीं जा सकता, इस डेटा को भविष्य में बंगाल की खाड़ी में चीनी पनडुब्बी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

चीन का जासूसी जहाज है यांग शि यू 760 अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इसे 2015 में टियांजिन में बनाया गया था। इसका वजन 2000 टन है। चीनी नौसेना ऐसे जहाजों को नियमित तौर पर हिंद महासागर में भेजती है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में हिंद महासागर के इलाके में चीनी नौसेना की गतिविधियां बढ़ने वाली है।

इस चीनी जासूसी जहाज ने भारतीय स्पेशल इकॉनमिक जोन में प्रवेश नहीं किया है और ना ही किसी अनुसंधान गतिविधि को अंजाम दिया है। लेकिन चालबाज चीन की अक्सर होने वाली हरकतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना इस चीनी जासूसी जहाज की गतिविधियों पर करीबी नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *