यूकेएसएसएससी पेपर लीक  मामले में अब एक और गिरफ्तारी हुई है। एसटीएफ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय,लोहाघाट में बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया है।इस मामले में अब तक एसटीएफ 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपी शिक्षक बलवंत यूपी के नकल माफिया शशिकांत का राइट हैंड बताया जा रहा है। बलवंत पहले पीसीओ चलाता था। उसके बाद इलेक्ट्रानिक सामान बेचता था। इसके बाद वह शिक्षक बना।आरोपी द्वारा करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर के उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया गया था।

एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि अधिकांश छात्रों को चिह्नितकर लिया गया है, जो परीक्षा से पहले दो रिजॉर्ट में रुके थे।एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि अधिकांश छात्रों को चिह्नितकर लिया गया है, जो परीक्षा से पहले दो रिजॉर्ट में रुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *