दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा के बीच अभी भी जंग जारी हैं.दोनों मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से ट्विटर पर ट्वीट करते हुए एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.

इस कड़ी में रविवार को मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सीएम हिमंत बिस्वा से पूछा कि आपके सरकार स्कूल देखने कब आऊं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “आपने मेरे प्रश्न का जवाब नहीं दिया. आपके सरकारी स्कूल देखने कब आऊं? अगर स्कूल अच्छे नहीं हैं तो कोई बात नहीं. मिल के ठीक करेंगे ना.”

हिमंत विश्व शर्मा ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, ‘आप दिल्ली को लंदन और पेरिस जैसा बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे, याद है न केजरीवाल जी? कुछ नहीं कर पाए तो दिल्ली की तुलना असम और नॉर्थईस्ट के छोटे शहरों से करने लगे! यकीन मानिए, दिल्ली जैसा शहर व संसाधन BJP को मिले, तो पार्टी उसे विश्व का सबसे समृद्ध शहर बनाएगी।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट शर्मा की ओर से शुक्रवार को दिए गए बयान के बाद किया। शर्मा ने सिलसिलेवार ट्वीट करके दिल्ली और असम के बीच अंतर बताया था और केजरीवाल का मजाक उड़ाया था।दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छिड़ा ये ट्विटर वॉर तब शुरू हुआ जब गुवाहाटी में सार्वजनिक क्षेत्र के 16 स्कूलों के बंद होने के बाद राज्य सरकार ने राज्य के 34 और स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *