टीवी की ‘नागिन’ यानि एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। मौनी लंबे संय से दुबई बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार को डेट कर रही हैं। वहीं अब दोनों जल्द इस रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।

हाल ही में मौनी रॉय की शादी की तारीख और वेन्यू की जानकारी सामने आई है। मौनी रॉय 27 जनवरी को सूरज नाम्बियार के साथ सात फेरे लेंगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी गोवा में होगी। शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। कुछ मेहमानों के नाम भी सामने आए हैं।

28 जनवरी को शादी का जश्न मनाया जाएगा। पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मौनी और सूरज दुबई या इटली में शादी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी का समारोह दो दिवसीय होगा।

शादी से पहले की रस्में 26 जनवरी को होंगी और उसके बाद 27 जनवरी को बीच किनारे शादी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय ने दक्षिण गोवा में एक पूरा फाइव स्टार होटल बुक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *