मशहूर कोरियोग्राफर और स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर तुषार कालिया ने गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से शादी कर ली है।उन्हें भर भरके बधाईयां दे रहे हैं। सगाई के बाद से ही फैंस को इस कपल की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

तुषार ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर करके सभी को सरप्राइज दे दिया है। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।

सबसे पहले वेडिंग आउटफिट की बात करें, तो जहां आइवरी कलर की शेरवानी में तुषार कालिया बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हन त्रिवेणी बर्मन रेड कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ‘सौभाग्यशाली’ लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *