ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय भारत के दौरे पर है और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के शुरुआती दो मैच खेले जा चुके हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है.

इन दोनों मैचों में टीम भारतीय स्पिनरों से परेशान रही थी. भारतीय स्पिनरों के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे और लगातार संघर्ष कर रहे थे. हेड ने बताया है कि वह अब किस तरह से भारतीय स्पिनरों का सामना करेंगे.

हेड को दूसरे टेस्ट में मौका मिला था और वह दूसरी पारी में ओपनिंग करने आए थे. उन्होंने आक्रामकता दिखाई थी और वह तीसरे मैच में भी यही करने वाले हैं. हेड ने कहा है कि उन्होंने एक मार्च से इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रवैया बनाए रखने का फैसला किया है.

कोहनी में फ्रैक्चर के कारण सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर स्वदेश लौट गए हैं ऐसे में तीसरे टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ हेड पारी का आगाज करेंगे.उन्होंने कहा, वे बेहद कुशल गेंदबाज हैं, लेकिन जिस तरह से मैं कदमों का इस्तेमाल कर आगे और पीछे जा रहा था

नागपुर में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने के बारे में पूछे जाने पर हेड ने कहा, यह कुछ ऐसा था जिसकी यहां आने के बाद मुझे उम्मीद नहीं थी. इसको लेकर काफी चर्चा हुई. इस पर सबके अलग-अलग मत हैं. मैं कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं का सम्मान करता हूं. मेरा उनके साथ काफी मजबूत रिश्ता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *