अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनल मेसी फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को छोड़ सकते हैं। पीएसजी के साथ उनका करार इस साल जून में समाप्त हो जाएगा।  मेसी के दोस्त और अर्जेंटीना के पूर्व खिलाड़ी सर्जियो अगुएरो ने उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

वह अमेरिका के मेजर सॉकर लीग की टीम इंटर मियामी से जुड़ सकते हैं। पुरानी टीम बार्सिलोना में भी वापसी कर सकते हैं। यहां तक कि इटली के क्लब इंटर मिलान से भी जुड़ने की बात सामने आई। अगुएरो ने नया नाम लेकर सबको हैरान कर दिया है। अगुएरो ने यूओएल को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह फुटबॉल आइकन नेवेल में लौटने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है।

अगुएरो ने जैसे ही इंटरव्यू के दौरान यह बात कही अर्जेंटीना के एक दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैक्सी रोड्रिगेज ने उनको शांत करने के लिए इसे खारिज करने की कोशिश की।रोड्रिगेज ने कहा, ”अगुएरो तो अगुएरो हैं। वह कभी शांत नहीं रह सकते। इस बारे में बात करना मुश्किल है क्योंकि तब अफवाहें फैलती हैं। आइए इंतजार करें और देखें कि क्या होता है। हम तथ्यों से आगे नहीं बढ़ेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *