त्रिपुरा के नए सीएम माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद त्रिपुरा के 11 विधायकों ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली।इनमें से 9 पुराने चेहरे हैं।  माणिक  साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बने हैं। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

राज्यपाल एसएन आर्य ने मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में राजभवन में एक समारोह में कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जमातिया पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की सरकार में फिशरीज मिनिस्टर रह चुके हैं। जमातिया भाजपा के एसटी मोर्चा के दिग्गज नेता हैं। वहीं प्रेम कुमार रियांग आईपीएफटी विधायक हैं। व ह कंचनपुर विधानसभा से चुनकर आए थे। जिश्नु वर्मा उपमुख्यमंत्री के  पद पर बने रहेंगे।

ग्यारह विधायकों में भाजपा के 9 और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के 2 विधायकों ने त्रिपुरा के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इससे पहले रविवार को साहा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *