जल्द ही त्रिपुरा में विधनसभा चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

 शाह रविवार रात 11.30 बजे एमबीबी हवाई अड्डे पहुंचेंगे और सोमवार को खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे।  वह अगरतला में एक रोड शो में शामिल होंगे।

भाजपा नेता ने बताया कि गृह मंत्री की रैलियों से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नबादल बनिक के साथ खोवाई और संतिर बाजार का दौरा किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में होने वाले रोड शो के मद्देनजर अगरतला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शाह ने पांच जनवरी को त्रिपुरा का दौरा किया था. भाजपा के वरिष्ठ नेता के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पार्टी के चुनाव अभियान में हिस्सा लेने के लिए सात फरवरी को त्रिपुरा आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *