राजश्री प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘ऊंचाई’ इसी साल 11 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है । सूरज बड़जात्या की अन्य फिल्मों की ही तरह यह भी एक पारिवारिक फिल्म हैदोस्ती के रिश्ते पर आधारित मंझे हुए सितारों से सजी इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने मंगलवार को जारी कर दिया है।

ट्रेलर में फिल्म के सभी अहम किरदारों की झलक है और यह काफी भावुक कर देने वाला है। जिसमें चार दोस्तों की जिंदगी की कहानी बताई गई। असंभव सा दिखने वाला सपना पूरा करने की मजबूत कोशिश को दिखाने वाली यह फिल्म इसी साल 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

2 मिनट 57 सेकंड के इस ट्रेलर में 4 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो कि सिनीयर सिटीजन्स होते हैं। उनमें से एक दोस्त की मौत हो जाती है, जिसके बाद 3 दोस्त अपने दोस्त का सपना पूरा करने के माउंट एवरेस्ट के ट्रेक पर निकल जाते हैं। उम्रदराज होने की वजह से उनके सामने कई मुश्किलें आती हैं, लेकिन वह सभी का डट कर सामना करते हैं।

फिल्म में परिणीति चोपड़ा -श्रद्धा गुप्ता, सारिका -माला त्रिवेदी, नीना गुप्ता-शबीना सिद्द्की, अमिताभ बच्चन-अमित श्रीवास्तव, बोमन ईरानी-जावेद सिद्दीकी और अनुपम खेर-ओम शर्मा के किरदार में नजर आयेंगे।

अब ये सीनियर सिटीजन्स किस तरह से पहाड़ की ऊंचाई पर पहुंचते हैं, फिल्म की कहानी दोस्ती और बॉन्डिंग पर आधारित है। सूरज बड़जात्या की ये मल्टी स्टारर फिल्म 11 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *