Friday, September 20, 2024 at 3:40 AM

देश

आतंकवाद के आरोप में जेल में बंद दो प्रत्याशी जीते चुनाव, क्या ले सकेंगे शपथ? जानें नियम

मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा घोषित लोकसभा चुनाव के परिणाम में दो ऐसे प्रत्याशी भी विजयी हुए हैं, जो कि आतंकवाद के आरोप में जेल में बंद हैं। अब आने वाले दिनों में बनने वाली 18 वीं लोकसभा में असामान्य स्थिति पैदा हुई है। जिसमें कानून के पास उन्हें सदन कार्यवाही में शामिल होने ताकत है। जबकि संवैधानिक अधिकार दोनों …

Read More »

नाबालिग के मां-पिता को 17 जून तक हिरासत, रक्त के नमूने बदलने वाले डॉक्टरों पर भी कार्रवाई

पुणे:  महाराष्ट्र के पुणे में पोर्श कार हादसे में दो आईटी इंजीनियरों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कार चालक 17 वर्षीय नाबालिग घटना के समय शराब के नशे में था, जिसके रक्त के नमूनों की अदला-बदली के आरोप में पुलिस ने उसकी मां को शनिवार को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने अदालत को एक अहम जानकारी दी है। पुलिस …

Read More »

उपमुख्यमंत्री पद से फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर आई CM शिंदे की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले

मंगलवार को लोकसभा चुनाव का परिणाम चुनाव आयोग ने घोषित किया। इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीएम एकनाथ शिंदे को उन्हें राज्स सरकार से मुक्त करने का प्रस्ताव दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हार के पहलुओं पर विचार करने और सुधार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे दावों का मुकाबला करने …

Read More »

जयराम रमेश का तंज- कौन है स्वघोषित चाणक्य जो सीटों की बख्शीश ढूंढते हुए कई दरवाजे ‘खटाखट’ खटखटा रहे

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ‘इंडिया गठबंधन’ में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। खासतौर पर, कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश, भाजपा पर निशाना साधने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे। उन्होंने बुधवार को एक के बाद एक, कई ट्वीट कर दिए। अपने ट्वीट में जयराम रमेश ने दो शब्दों ‘मास्टर डिस्टॉर्टियन’ और ‘स्वघोषित चाणक्य’ का …

Read More »

सबसे अधिक सीटें जीते नायडू PM मोदी के बगल में बैठे, नीतीश उसके बाद; सरकार बनाने पर मंथन

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद, नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की पहली बैठक हुई। बैठक में जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना सहित अन्य दल शामिल हुए। बैठक में सरकार बनाने को लेकर मंथन हुआ।बैठक के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार शामिल …

Read More »

गेनी बेन ने भाजपा को तीसरी क्लीन स्वीप से रोका, लोगों से चंदा लेकर लड़ा चुनाव

गुजरात में स्कोर 25-1 रहा। 25 सीटें भाजपा के हिस्से और एक कांग्रेस के। कांग्रेस की विधायक और लोगों से चंदा लेकर चुनाव लड़ने वाली गेनी बेन सेल्फ मेड नेता का मजबूत उदाहरण बनकर उभरी हैं। जीत छोटी है, बमुश्किल 34 हजार वोट की। दो लोकसभा चुनावों से क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा और मोदी-शाह के घर गुजरात में कांग्रेस …

Read More »

लोगों ने शरद-उद्धव की पार्टियों को दिया असली का तमगा, भाजपा के लिए बड़ा झटका महाराष्ट्र के नतीजे

मुंबई:  लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और कई राज्यों के नतीजों ने चौंकाया है। जिन राज्यों के चुनाव नतीजे भाजपा के अनुरूप नहीं आए हैं, उनमें महाराष्ट्र भी प्रमुख है। इस राज्य में 2019 के चुनाव में 23 सीटे जीतने वाली भाजपा इस बार नौ सीटों पर सिमट गई है। वहीं पिछले चुनाव में एक सीट जीतने वाली …

Read More »

‘हम NDA में हैं, दिल्ली में होने वाली बैठक में जा रहा हूं’, चंद्रबाबू नायडू ने लगाया अटकलों पर विराम

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने बंपर जीत दर्ज की है। एनडीए के साथ लड़े चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भी 300 के आंकड़े से चूक गया। तब से ही अटकलें लगाई जाने लगीं कि तेदेपा …

Read More »

टीएमसी ने कहा- ममता सरकार की नीतियों पर जनता को भरोसा, सड़कों पर कार्यकर्ताओं का जश्न

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। भाजपा समर्थित एनडीए ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, विपक्षी गठबंधन ने इस बार एनडीए को कड़ी टक्कर दी है। इस बीच, पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने 42 में से 30 सीटों पर बढ़त बना रखी है। रुझानों के बीच टीएमसी ने कहा कि …

Read More »

‘PM मोदी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें’, रुझानों में BJP को बहुमत न मिलने पर कांग्रेस का वार

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के नवीनतम रुझानों में भाजपा के बहुमत के आंकड़े से नीचे आने के बाद कांग्रेस ने कटाक्ष किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चौंकाने वाली राजनीतिक रूप से एक नौतिक हार है। उन्होंने पीएम मोदी से इस्तीफा देने के लिए भी कहा। बता दें …

Read More »