आईपीएल 2022 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में पहली बार दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी.

पंजाब किंग्स की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच गंवा दिया. दोनों ही टीमें नए कप्तान के साथ सीजन में खेल रही हैं.

ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों की मदद करती है. इस मैदान पर ओस एक अहम फैक्टर रहने वाला है. मैदान की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड तेज है .

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चाहर, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वरुण आरोन, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *