न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर साइमन डूल काफी सुर्खियों में है. डूल ने आईपीएल की कमेंट्री के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) के क्रिकेटर रियान पराग पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘सोशल मीडिया स्टार’ कहा था. अब साइमन डूल ने बयान पर सफाई देते हुए अपना पक्ष सामने रखा है.

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर साइमन डूल एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं. हाल में ही आईपीएल के मैच के दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग को लेकर टिप्पणी कर दी थी.

कमेंटेटर साइमन डूल के इस बयान के बाद फैंस ने ट्विटर पर उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया. जिसके बाद उन्हें इस मामले को लेकर अपनी सफाई देनी पड़ी. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल नीलामी के दौरान पराग पर भरोसा जताया था और उन्हें 3.8 करोड़ में खरीदा था. हालांकि पराग का प्रदर्शन अभी तक कुछ ख़ास नहीं रहा है. वो लगातर फ्लॉप ही नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *