मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चैत्र नवरात्रि के नवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

प्रदेशभर में आज नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों में लोग कन्या पूजन कर रहे हैं, वहीं मंदिरों में सुबह से भव्य पूजा-अर्चना चल रही है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नवमी पर सुबह पत्नी के साथ कन्या पूजन किया।

इस दौरान बच्चियां भी बेहद खुश नजर आईं। नवमी के पावन पर पर्व कन्या पूजन करने के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं दी और इसके महत्व पर भी अपनी बात रखी।

सीएम आवास पर कन्या पूजन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजन के बाद कन्याओं से बातचीत भी की। कन्याओं के साथ सीएम धामी ने तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने कन्याओं से आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *