कुछ दिन पहले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में अपनी शानदार गेंदबाजी से अपनी फॉर्म का जलवा दिखाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इउनके 31वें जन्मदिन पर उनकी मंगेतर मिताली पारुलकर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

मिताली ने इंस्टाग्राम पर शार्दुल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” इसके साथ ही उन्होंने दिला वाला इमोजी शेयर किया। जवाब में शार्दुल ने भी दिल वाले इमोजी के साथ मिताली को धन्यवाद कहा।

खास मौके पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों और दिग्गज क्रिकेटरों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी होने वाली पत्नी मिताली पारुलकर ने भी शार्दुल को जन्मदिन की बधाई दी, जिस पर स्टार क्रिकेटर ने प्रतिक्रिया दी है।

शार्दुल ठाकुर ने पिछले साल 29 नवंबर को मिताली पारुलकर के साथ सगाई की थी। दोनों की सगाई में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए थे। शार्दुल ठाकुर लंबे वक्त से अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ रिलेशनशिप में थे। टी-20 वर्ल्डकप के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। शार्दुल ठाकुर गेंद के अलावा बल्ले से शानदार पारियां खेलने में सक्षम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *