Tuesday, April 16, 2024 at 5:42 PM

वाशिंगटन डीसी में हुई गोलीबारी से एक बच्चे सहित तीन लोग घायल व एक ने गवाई जान

 अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में  गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ वर्षीय एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग का कहना है कि शाम लगभग छह बजे गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक बच्चा और दो अन्य लोग घायल हो गए। पीड़ितों की हालत का तत्काल पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी के बाद तीन संदिग्धों एक एसयूवी चालक और दो अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी ने कहा, ”मुझे अभी इस संबंध में जानकारी नहीं है कि इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया है।”
उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …