हैदराबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ मर्सिडीस कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपियों में एक विधायक का बेटा है, दूसरा राज्य सरकार बोर्ड के अध्यक्ष का बेटा है.इस मामले से जुड़े पांच आरोपितों की पहचान कर ली गई है.

हैदराबाद पश्चिमी जोन के डीसीपी लोएल डेविक के अनुसार इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पॉस्को (POCSO)अधिनियम की धारा 354, 323 और धारा 9 आर/डब्ल्यू 10 तथा भादंवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे लाल रंग की मर्सिडीज कार में कुछ लोगों ने मेरी बेटी को पब से निकाला. इस दौरान एक इनोवा कार भी बाहर निकली. कार सवार लोगों ने मेरी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया. तब से मेरी बेटी सदमे में है.

वह पूरी घटना का खुलासा करने में असमर्थ है.मलिक की गिरफ्तारी के बाद जुबली हिल्स पुलिस ने आज दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।शिकायत में बताया गया था कि कुछ लड़कों ने 17 वर्षीय पीड़िता को चलती कार में जबरन खींच लिया था और उसके साथ छेड़खानी के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *