Saturday, October 26, 2024 at 5:55 PM

शहनाज गिल का ये विडियो हुआ इन्टरनेट पर वायरल, लोग कर रहे रानू मंडल से तुलना

शहनाज गिल  अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं. शहनाज गिल बिग बॉस की वजह से काफी चर्चा में रही थीं। शहनाज गिल बिग बॉस 13 से चर्चा में आई। शो में एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया था।बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती और लड़ाई फैंस को काफी पसंद आई थी।

उन्हें फैंस द्वारा सिडनाज कहकर बुलाना शुरू कर दिया गया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद दुखी शहनाज को देखकर कई फैंस सदमे में थे। काफी समय से वह इस दुखद समय से बाहर नहीं निकल पाई थी।

सोशल मीडिया में शहनाज की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में शहनाज सफेद आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद क्रॉप टॉप, सफेद पैंट और सफेद ब्लेजर पहना है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

फैंस को उनका बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है और इसलिए उन्होंने उन्हें घमंडी कहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शहनाज सेट से वैनिटी वैन में लौटती नजर आ रही हैं।वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स का कहना है कि अब शहनाज बदल चुकी हैं और फैंस के लिए उनका रवैया भी अब पहले जैसा नहीं रहा। यही वजह है कि अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Check Also

एलन सैक्स का 81 वर्ष की आयु में निधन, किया था ‘वेलकम बैक’ और ‘कोटर’ जैसे शो का निर्माण

1970 के दशक के लोकप्रिय सिटकॉम ‘वेलकम बैक, कॉटर’ के सह-निर्माता एलन सैक्स का 81 …