एक्टर आदित्य सील(Aditya Seal) और अनुष्का रंजन(Anushka Ranjan) हाल ही में शादी के खूबसूरत बंधन में बंध गए.

आदित्य सील और अनुष्का रंजन की ड्रीमी वेडिंग देख हर कोई इंप्रेस था. आदित्य सील ने अपनी दुल्हनिया के लिए खास सप्राइज भी प्लान किया था. आदित्य सील दूल्हे राजा की तरह सजे थे.

अनुष्का रंजन भी मूव कलर के लहंगे में एकदम परी जैसी दिख रही थीं. अनुष्का रंजन के वेडिंग ड्रेस पर स्टोन्स लगे थे और उन्होनें डायमंड ज्वैलरी कैरी की थी.

आदित्य सील ने अपनी दुल्हनिया को सप्राइज करने के लिए बहुत ही प्यारा गाना भी गाया. आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का रंजन फूलों की चादर के नीचे चलती हुई आ रही हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *