Friday, May 17, 2024 at 9:45 AM

ऑस्कर अवार्ड में दिखाया गया ‘आरआरआर’ का यह खास सीन, मेकर्स ने कहा- यह हमारे लिए खास पल था

ऑस्कर अवार्ड 2024 की घोषणा हो चुकी है। 96वें अकादमी अवार्ड समारोह में अभिनेताओं, निर्देशकों और अन्य कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, समारोह में एसएस राजामौली की 2022 की पीरियड एक्शन फिल्म आरआरआर का भी जिक्र किया गया। गौरतलब है कि बीते साल ‘आरआरआर’ ने ऑस्कर के ओरिजलन गीत की कैटेगरी के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

ऑस्कर 2024 कार्यक्रम के दौरान सिनेमा में खतरनाक स्टंट दृश्यों के लिए कालाकारों और फिल्मों का खास जिक्र किया और वीडियो भी दिखाई गई, जिसको में हॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और राम चरण की ‘आरआरआर’ का भी जिक्र किया गया। आरआरआर की ऑफिशियल एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में फिल्म का गाना ‘नाटू-नाटू’ भी प्ले किया गया।

वीडियो शेयर करते मेकर्स ने लिखा ऑस्कर 2024 में हमारे लिए एक छोटा सा सरप्राइज। हमें इस बात की खुशी है कि ऑस्कर अवार्ड में दुनिया के सबसे महान स्टंट दृश्यों के लिए ‘आरआरआर’ के एक्शन दृश्यों को भी शामिल किया गया। मालूम हो कि 2022 की पीरियड एक्शन फिल्म ‘आरआरआर’ को दुनियाभर में दर्शकों ने पसंद किया।

फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की दोस्ती की कहानी दिखाई गई थी। जो ब्रिटिश शासको के खिलाफ जंग शुरू करते हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका के अलावा आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे।

Check Also

‘डबल इस्मार्ट’ का दमदार टीजर रिलीज, संजय दत्त से दो-दो हाथ करते दिखे राम पोथिनेनी

साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ इस साल सिनेमाघरों …