बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर दो बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की मां हैं। करीना कलिम्पोंग में वेब प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।  बेबो अक्सर  सेट से अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

करीना को एक खास शख्स उन्हें कंपनी दे रहा है। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि उनके छोटे बेटे जहांगीर अली खान हैं। करीना कपूर अक्सर बेटे जेह के साथ ट्रैवल करती नजर आती हैं।जेह की उम्र एक साल से ज्यादा है और इस समय वो करीना उसे ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करती हैं।

पहले आइए जहांगीर की एक क्यूट फोटो आपको दिखाते हैं।  बिंदास मां करीना कपूर खान ने अपने इंस्टा हैंडल से ‘जेह बाबा’ के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी। मां-बेटे की जोड़ी करीना और जेह गुलाबी रंग के कपड़े में ट्विनिंग कर रहे थे।

21 फरवरी 2022 को जहांगीर के पहले बर्थडे पर करीना कपूर खान ने अपने बच्चे के लिए सबसे प्यारी इच्छा लिखी थी। उन्होंने अपने बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर की फर्श पर चलते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *