गर्मियों का सीज़न शुरू होने के साथ ही शरीर में पानी की कमी से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में तरबूज आपकी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए काफी मदद कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम में फलों की मात्रा ज्यादा लेने से शरीर स्वस्थ बना रहता है।

सभी फलों में  तरबूज को अहम् माना जाता है। तरबूज भोजन में स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है जिसमें विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे खनिजों, लाइकोपीन पाया जाता है।

इसका सेवन शरीर में पानी की पूर्ति के लिए किया जाता है। इसमें 92 फीसदी पानी पाया जाता है। हालाँकि ज्यादा मात्रा में तरबूज के सेवन से नुकसान का भी सामना करना पद सकता है।

  • 100 ग्राम तरबूज में लगभग 30 कैलोरी और 6 ग्राम शुगर पाई जाती है।
  • दिनभर में 400-500 ग्राम तरबूज खाने से शरीर ठीक रहता है।
  • अधिक मात्रा में तरबूज खाने से शरीर को नुकसान पहुँचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *