गर्मी के दिनों में लोग आमतौर पर धूप से बचने के लिए लस्सी का सेवन करते हैं। लस्सी के सेवन से प्यास तो बुझती ही है ,साथ में इसमें बहुत से ऐसे गुण होते हैं जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।गर्मी के दिनों में लस्सी का सेवन करने से बहुत से ऐसे लाभ होते हैं जो गर्मियों के लिए काफी आवश्यक होते हैं।

इम्युनिटी पॉवर

  • लैक्टिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह इम्युनिटी पॉवर को मजबूत बनाती है।

पाचन तंत्र के लिए बेहतर

  • लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से इसके सेवन से पूरा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
  • अगर आपको पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है तो एक गिलास लस्सी पी लें कुछ ही देर में तकलीफ दूर हो जायेगी। लंच के बाद इसका सेवन सबसे उपयुक्त माना जाता है।

एसिडिटी से राहत

  • जो लोग हमेशा एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं उन्हें लस्सी का सेवन ज़रूर करना चाहिये।
  • लस्सी की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से हार्टबर्न या अपच की समस्या से राहत दिलाने में यह बहुत असरदार है।

बॉडी हीट कंट्रोल करता है

  • लस्सी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट और पानी की मात्रा आपके शरीर की नमी को बनाए रखते हैं। साथ ही शरीर की गर्मी को भी नियंत्रित रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *