बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा  आज भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वह किसी न किसी बहाने फैंस के बीच बनी हुई हैं. 25 दिसंबर, 1974 को मुंबई में जन्मी नगमा बॉलीवुड छोड़ राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं.

हालांकि वहां भी वह उनता बेहतर नहीं कर पाईं जितना लोगों को उम्मीदें थी.  जब भी 90 के दशक की बातें होती हैं तो नगमा की मदहोश कर देने वाली खूबसूरती आंखें सबके सामने आ जाती हैं.

नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है. नगमा की हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्म के साथ परवरिश की गई हैं. क्योंकि उनकी मां मुस्लिम थीं, जबकि पिता हिंदू थे. उनके पिता का नाम अरविंद मोरारजी और मां का नाम शमा काजी था.

नगमा शुरू से एक्टिंग की दुनिया में आना चाहती थीं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ फिल्म ‘बागी: अ रिबेल लव स्टोरी’ से की थी. यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी.  पर्दे पर सलमान खान के साथ नगमा की जोड़ी को काफी पसंद किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *