छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ आए दिन चर्चा में बना रहता हैं।  बॉलीवुड में कोई भी फिल्म आए। अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म के स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो में ना आए ऐसा तो मुमकिन ही नहीं हैं।

 इस वक़्त इंडस्ट्री में काजोल की आने वाली फिल्म ‘सलाम वेंकी’ को लेकर काफी चर्चा चल रही हैं।कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में ‘सलाम वेंकी’ की स्टार कास्ट फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंची थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, विशाल जेठवा और रेवती ने जमकर मस्ती और मजाक किया।

अर्चना पूरन सिंह कहती हैं, ‘अगर कोई भी मेरी कुर्सी ले सकता है तो वह कोई और नहीं बल्कि काजोल ही है.’ अर्चना ने साथ ही कहा, ‘काजोल ही हैं जो बिना थके नॉनस्टॉप घंटों तक हंस सकती है.’ जिसके कारन उन्हें अब इस बात का डर सताने लगा हैं की उनकी कुर्सी काजोल टेकओवर कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *