उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित यमकेश्वर के पंचूर गांव में जन्मे सीएम योगी आदित्यनाथ की यहां बचपन की कई यादें हैं.

जिन्हें याद कर आज यहां के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।आज उनके जन्मदिन पर उनके बारे में कई रोचक बातें पाठक जान सकेंगे।गोरखपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने योगी आदित्यनाथ के काम की सराहना की और उनका नारा ‘यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी’ काफी लोकप्रिय हुआ।

सीएम योगी को अपने बीच पाकर यहां गांव में भी बच्चे भी बेहद खुश हुए। उन्होंने सीएम के साथ फोटो खिंचवाई जो कि उनके लिए यादगार तस्वीर है। इस पूरे दौरे के दौरान गांव में सीएम योगी का अलग ही अंदाज नजर आया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *