न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया । भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी जहाँ टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली वापसी करने जा रहे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया  में जिन 8 खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया है,  सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का नाम शामिल है।

टी20 सीरीज में जहाँ सूर्यकुमार यादव ने 111 रनों की शतकीय पारी खेली थी तो वहीं, गिल ने वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 108 रन बनाए थे जबकि संजू सैमसन को पहले वनडे में मौका देकर बाहर कर दिया गया।

इन तीनों के आलावा दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को भी मौका नहीं दिया गया है। हुड्डा ने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट चटकाए थे तो चहल ने न्यूजीलैंड दौरे पर 2, मलिक ने 3 जबकि अर्शदीप ने 4 विकेट अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *