आईपीएल 2022 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.

टीम 7 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष-3 में बनी हुई है. जबकि आरसीबी ने 8 में से 5 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के अगर पिछले मुकाबलों की बात करें तो आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार झेलनी पड़ी थी.

राजस्थान ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 में दूसरी बार टक्कर होगी.

इस सीजन में पुणे में एक बार 200 प्लस का स्कोर बना है और वो राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ बनाया था. यहां पिछला मुकाबला चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था, जहां स्‍कोर 170 रन के करीब पहुंचा था. आरसीबी और आरआर में पावर हिटर बल्लेबाजों की फौज है, ऐसे में यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग रह सकता है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के दौरान बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की आशंका नहीं है. एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, पुणे में मंगलवार को दिन में तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा और बादल भी छाए रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *