भारत के मशहूर क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में हैं। पुजारा इंग्लैंड में ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। इस दौरान इंग्लैंड के बर्कशायर के लेगोलैंड थीम पार्क में पत्नी और बेटी के साथ चेतेश्वर पुजारा ने जमकर मस्ती की।

इसकी जानकारी उन्होंने खुद स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप के माध्यम से दी है। मंगलवार को उन्होंने पत्नी पूजा और बेटी अदिति के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

पुराजा ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा “लेगोलैंड में मेरे परिवार के साथ एक अच्छा दिन बिताया।”
भारतीय टेस्ट टीम की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।

ससेक्स के लिए इस सीज़न में उन्होंने शुरुआती दो मैचों में दो बेहतरीन पारियां खेलते हुए लंबे समय से बड़ी पारी ना खेलने के सूखे को खत्म कर दिया है। पहले मैच में डर्बीशायर के खिलाफ उन्होंने दोहरा शतक लगाकर अपनी टीम के लिए मैच बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पुजारा ने ससेक्स की पहली पारी में लगातार गिरते विकेटों के बीच 206 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों की मदद से 109 रन बनाए। इस पारी के बावजूद उनकी टीम महज 269 रन ही बना पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *