बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों पर आई थी और आते ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया।

इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर किसी का मानना है कि इस फिल्म में आलिया ने अपनी बेस्ट एक्टिंग का प्रदर्शन किया है और इसी वजह से दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखना पसंद कर रहे हैं, जिस वजह से फिल्म का कलेक्शन भी ठीक चल रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को रिलीज हुए पूरे सात दिन हो गए हैं और सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने बुधवार यानी छठे दिन 6.5 करोड़ की कमाई की थी और सातवें दिन फिल्म की कमाई इससे भी कम हुई है।

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन टोटल 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन यानी  को फिल्म की कमाई में रफ्तार देखने को मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *