इंडियन आइडल छोटे पर्दे पर फैंस के बीच खासा पॉपुलर है। ‘इंडियन आइडल 12’ की सफलता के बाद अब ‘इंडियन आइडल 13’  दर्शकों के सामने आ रहा है। इस शो में एक बार फिर हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी की तिकड़ी जजों के तौर पर नजर आएगी।

पिछले हफ्ते इसी टाइम स्लॉट पर सुपरस्टार सिंगर 2 नामक म्यूजिक रियलिटी शो सोनी पर खत्म हुआ है, जिसके विजेता जोधपुर के मोहम्मद फैज रहे।ऐसे में दर्शकों के लिए मेकर्स ने शो एक प्रोमो जारी किया है।

इस शो का प्रोमो ‘फिर से साथ आने का बहाना है, अब मौसम संगीत है’ कह कर आउट हो गया है। हालांकि प्रोमो बाहर हो गया है, यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि शो स्क्रीन पर कब आएगा।

इंडियन आइडल सीजन 13 की जज नेहा कक्क्ड़ कहती है, ‘इंडियन आइडल के साथ मेरा रिश्ता बड़ा निजी और जज्बाती है। यही वो मंच है, जिसने कई साल पहले मुझे पहचान दी और मुझे संगीत के सफर में आगे बढ़ाया।

सीजन 12 की जबर्दस्त सफलता के बाद मुझे वाकई सीजन 13 को देखने का इंतजार है। मुझे यकीन है कि सीजन 13 मौसम को संगीतमय बना देगा, क्योंकि मुझे ऑन-ग्राउंड ऑडिशन के दौरान वाकई कुछ बेमिसाल टैलेंट देखने को मिला है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *