बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू वर्ष 2015 में सोहा अली खान से विवाह कर पटौदी खानदान के दामाद बने। कुणाल की खान परिवार के साथ जबरदस्त बॉन्डिंगभी देखने के लिए मिलती है। कुणाल ने करीना कपूर और खान परिवार को लेकर एक होश उड़ा देने वाला खुसाला कर दिया है।

कुणाल ने कहा- ‘करीना कपूर बेहद ही फनी हैं। यह मुझे पहली बार में ही पता चल गया था। अब मैं भी इस परिवार का भाग हूं तो जान गया हूं कि वह असल में शर्मीली भी हैं, जो आपको बाद में जाकर अच्छे से पता चलता है। वह सच में बहुत ही अधिक फनी हैं और मस्ती-मजाक करती हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि हम खाना खा रहे हैं, लेकिन खा नहीं पाते हैं क्योंकि वह इतना हंसी-मजाक करती हैं कि परेशानी होने लग जाती है।’

कुणाल ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा है कि- ‘लाफ्टर चैलेंज की तरह लगने लग जाता है। मतलब वो सब लोग ही ऐसे हैं। सब अच्छा है और एकदम हल्के-फुल्के मूड में रहते है। हम सब हंसते रहते हैं।’इसके अलावा एक्टर ‘कंजूस मक्खीचूस’ और ‘मलंग 2’ जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *