बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. अब एक्ट्रेस की नयी फिल्म ओ माय डार्लिंग के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है.यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ऑनलाइन प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

टीजर देखने पर पता चल रहा है कि यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फिल्म में आकांक्षा रंजन और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में राजकुमार राव, राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में है. इस टीजर में सभी स्टार्स अपने लुक में रेट्रो वाइब्स दे रहे हैं.

टीजर में एक्ट्रेस को काफी मजेदार अंदाज में देखा गया. एक्ट्रेस को डांस फ्लोर पर पूरे रेट्रो स्टाइल में देखा गया. हुमा ने रेड कलर का शिमरी ड्रेस पहन रखा था, जो आगे से दोनों तरफ स्लिट है. एक्ट्रेस खुले बाल में काफी हसीन लग रही है.इस क्राइम कॉमेडी थ्रिलर फिल्म को वासन बाला ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

राजकुमार राव ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के कुछ स्टिल शॉट्स शेयर किए थे। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई गई है लेकिन माना जा रहा है कि इसे जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *