बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भले भी अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए हो, अब खबर ये आ रही हैं की  फैंस की एक्साइमेंट को हाई करते हुए मेकर्स ने पॉप्युलर वेब सीरीज ‘आश्रम 3’  के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया हैं.

उनकी वेब सीरीज ‘आश्रम’ के बीते दो सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में लोग बेसब्री से इस सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही जारी हुए सीरीज के इस टीजर में बॉबी देओल एक बार बाबा के चोले में अपने आश्रम में लोगों के साथ नजर आ रहे हैं।

‘आश्रम 3’ (Ashram 3) का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. MX प्लेयर ने ‘आश्रम 3’ के प्रोमो वीडियो को शेयर किया है. साथ ही ‘आश्रम 3’ के ट्रेलर रिलीज डेट को भी रिवील कर दिया है.

1 मिनट 11 सेकंड के इस वीडियो में लोग उनके नाम के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं।बॉबी देओल की इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का ट्रेलर कल यानी 13 मई को जारी किया जाएगा। नए सीजन में बाबा निराला की नई करतूतों और दिलचस्प ट्विस्ट के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं।  साथ ही मेकर्स ने सीरीज के टीजर की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *