इन दिनों लड़कों में 30 की उम्र में गंजापन आम बात हो गई है. युवा उम्र में गंजेपन की वजह से कई लड़कों का सेल्फ कॉन्फिडेंस जाने लगता है और वे इस समस्‍या से उबरने के लिए तमाम तरह की तरकीब अपनाने लगते हैं. इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं जो गंजेपन की वजह बनते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर किन कारणों से लड़कों में गंजेपन की शिकायत आती है.

कई लड़कों को हेयर केयर करना पसंद नहीं होता. उन्‍हें बालों में तेल लगाना भी पसंद नहीं होता जिससे हेयरफॉल शुरू हो जाता है और बालों की लंबे समय तक अनदेखी करने पर नौबत गंजेपन तक आ जाती है इसलिए उन्हें वीक में एक दिन हेयर ऑयल मसाज जरूर करानी चाहिए.

शराब पीने और धूम्रपान करने से भी बाल तेजी से झड़ते है. इनमें मौजूद टॉक्सिन बालों को काफी नुकसान पहुचाते हैं. झड़ते और सफेद बालों को कम करने के लिए आपको अपनी इस आदत पर कंट्रोल करना जरूरी है.

लड़के आजकल हेयर ड्रायर, स्‍ट्रेटनर जैसे हीटिंग टूल्‍स आदि का धड़ल्‍ले से इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके साथ वे हेयर केयर या हेयर नौरिशिंग रुटीन को फॉलो नहीं करते जिसका सीधा असर उनके बालों पर जाता है और बाल डैमेज होकर झड़ जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *