फीफा वर्ल्ड कप 2022  का खिताब अर्जेंटीना की झोली में पहुंच गया है। इस जीत के साथ ही लियोनेल मेसी का सबसे बड़ा सपना भी पूरा हो गया है।उनके लिए करो या मरो की स्थिति थी।  उन्होंने इसे यादगार बना दिया। मेसी 4 बार वर्ल्ड कप फाइनल में हिस्सा ले चुके हैं।
उनका पांचवा वर्ल्डकप फाइनल था। इस बार जीत के लिए उनका लंबा इंतजार खत्म हो गया। इस जीत के साथ ही उनके एक फैन का ट्वीट भी जमकर वायरल हो रहा है।इस टूर्नामेंट की शुरुआत अर्जेंटीना की टीम के लिए अच्छी नहीं रही थी। उसे सउदी अरब के  हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस समय लोगों को लग रहा था कि अर्जेंटीना शायद सेमीफाइनल भी न खेल सके।
ट्वीट वायरल लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हरा दिया। अर्जेंटीना को तीसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब मिला है। अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व चैंपियन बनी है।इस बीच 7 साल पुराना एक ट्वीट वायरल  हो रहा है।
 @josepolanco10 नाम के एक ट्विटर यूजर ने सालों पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि 2022 में अर्जेंटीना वर्ल्ड कप जीत जाएगी। दावा किया था कि 2022 में कतर में 18 दिसंबर को लियोनेल मेसी 34 साल की उम्र में पहली बार वर्ल्ड कप जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *