फिल्म भूल भुलैया 2 का टीज़र लांच हो चूका हैं और फैंस को ये काफी पसंद भी आया हैं  बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर भूल भुलैया 2 को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर बिजी थे .

अब इसका दूसरा गाना कल यानी सोमवार को रिलीज करने की तैयारी है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म, भूल भुलैया फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट होगी, और इसमें मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी होंगे। रिलीज हुआ इस फिल्म का टाइटल ट्रैक लोगों को काफी पसंद आया था।

वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज टीजर से काम चला लो, कल से तो लूप पर बजना ही है।’ गाने के टीजर में कार्तिक और कियारा की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। इस गाने को रेगिस्तान में फिल्माया गया है।

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का एक छोटा सा क्लिप पोस्ट कर फैंस को बताया कि फिल्म का नया गाना  रिलीज होने जा रहा है।एक यूजर ने लिखा, ‘अब इस गाने का और इंतजार नहीं कर सकते।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह फिल्म जरूर हिट होगी’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *