Tuesday, April 30, 2024 at 8:40 PM

नाम बदलकर बदली इन बॉलीवुड सितारों की किस्मत, जानें क्या हैं इन सितारों के असली नाम

बॉलीवुड के कई एक्टर पर न्यूमरोलॉजी का गहरा प्रभाव है। इसलिए उन्होंने फिल्म सफर की शुरुआत करने से पहले अपना असली नाम बदल लिया। अब पूरी दुनिया उन्हें उनके दूसरे नाम से जानती है, जिस नाम से आज वह पहचाने जाते हैं। इन सभी सितारों ने न्यूमरोलॉजी के आधार पर अपने नाम बदले और देखते ही देखते इन सितारों की किस्मत ही चमक गई। वैसे तो बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिए है। आइए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में।

राजकुमार राव
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को कौन नहीं जनता। आज राजकुमार ने फैंस के बीच अपनी पहचान इस कदर बना ली है कि उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होती है और वह हर जगह छा जाते हैं। राजकुमार राव ने भी फिल्मों में आने के बाद अपना नाम तो नहीं बल्कि उन्होंने अपना सरनेम जरूर बदल लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ज्योतिष के मुताबित अपने सरनेम से यादव हटाकर राव रख लिया था। अब उनका नाम राजकुमार यादव की जगह राजकुमार राव है।

अजय देवगन
सिंघम अभिनेता अजय देवगन की बात करें तो अजय न्यूमरोलॉजी में काफी विश्वास करते हैं। वह कुछ ज्यादा ही धार्मिक है, यह बात उनके शरीर पर बने महादेव के टैटू से साफ जाहिर होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय ने न्यूमरोलॉजी के आधार पर अपने नाम में बदलाव किया है। इस नाम से पहले उनका नाम विशाल वीरू देवगन था। मीडिया पंडितों के कहने पर अजय ने अपने असली नाम विशाल वीरू देवगन को बदलकर अजय देवगन कर लिया। उनके नाम के बदलाव से जो असर उनके फिल्मी करियर पर हुआ है वह साफ दिखाई देता है। नाम बदलने के बाद अजय ने इंडस्ट्री को एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी।

जॉन अब्राहम
सितारों के बदले नाम की लिस्ट में बॉलीवुड के हंक अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल है। 1972 में जन्मे जॉन अब्राहम का मूल नाम फरहान अब्राहम है। फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने से पहले जॉन ने अपना नाम बदल लिया। फरहान अब्रहाम से बदलकर जॉन अब्राहम रख लिया।

धर्मेंद्र
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के बचपन का नाम धरम सिंह देओल था। एक्टर ने बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही अपने नाम धर्मेंद्र के आगे या पीछे कोई भी सरनेम नहीं लगाया। वह सिर्फ धर्मेंद्र के नाम से ही पहचाने जाते हैं। वैसे लोग उन्हें प्यार से धर्म भी कहते हैं।

दिलीप कुमार
बॉलीवुड में कई दशकों तक राज करने वाले स्टार कलाकार दिलीप कुमार भी न्यूमरोलॉजी पर खूब भरोसा करते थे। उनका असली नाम यूसुफ खान था। लेकिन मीडिया पंडितों के कहने पर दिलीप ने अपना नाम यूसुफ खान से बदलकर दिलीप कुमार कर लिया। आज सब उन्हें दिलीप कुमार के नाम से ही जानते हैं। नाम में बदलाव के बाद दिलीप कुमार ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में कीं।

Check Also

आखिरी पलों में इरफान को सता रही थी छोटे बेटे की चिंता, पत्नी सुतापा के लिए जीने की जताई थी इच्छा

इरफान खान! वह कलाकार जिनका नाम लेते ही सबसे पहले उनकी आंखें याद आती हैं। …