कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का इंतजाक फैंस पिछले काफी वक्त से कर रहे थे फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म के निर्माओं ने फिल्म का पहला टीज़र रिलीज कर दिया गया है।

कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्म को अनीस बज्मी ने अभिनीत किया है। सोशल मीडिया पर मूवी की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कॉमेडी हॉरर फिल्म की झलक शेयर की है।

कियारा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- भूतिया हवेली अपने दरवाजे फिर से खोलने के लिए तैयार है! आप तैयार हैं? इस 53 सेकेंड के टीजर में कार्तिक रुद्राक्ष की माला पहने नजर आते हैं। टीजर आपको पहली भूल भुलैया की याद दिलाएगा।

टीजर की बात करें तो उसे काफी रोमांचक अंदाज में दर्शकों के लिए पेश किया गया है। टीजर में दिखाया जाता है कि अचानक अंधेरे हवेली में परछाई नजर आती है, जहां एक आवाज सुनाई देती है जो पहले भी सुनी हुई है। ये आवाज और किसी की नहीं बल्कि मॉन्जोलिका की है।

बता दें कि अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया की फ्रेंचाइजी भूल भुलैया 2 एक बार फिर फैंस को डराकर हंसाने आ गई है। हालांकि बार इस फिल्म अक्षय की बजाए कार्तिक आर्यन भूत भगाते नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *