बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस समय सातवें आसमान पर हैं। शादी के 4 साल बाद कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी है।इस फोटो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें सुनीता कपूर  अपने नाती को बड़े ही प्यार से देख रही हैं।

मासी बनी रिया कपूर ने हाॅस्पिटल से न्यूबाॅर्न बेबी की तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में रिया और उनकी मां सुनीता कपूर नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ परिवार का एक और सदस्य भी है।

तस्वीरें शेयर करते हुए रिया ने लिखा-‘रिया मासी ठीक नहीं है। क्यूटनेस बहुत ज्यादा है। पल अवास्तविक है। आई लव यू सोनम कपूर सबसे बहादुर मां आनंद अहूंजा सबसे प्यारा पिता। नई नानी सुनीता कपूर #mynephew💙’

सोनम का लाडला सकून से सोया दिख रहा है। अपने भांजे को देख रिया काफी इमोशनल हो जाती है। तस्वीरों में उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ दिख रहे हैं। सोनम के मां बनने के बाद बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई। नीतू कपूर ने इस खुशखबरी की जानकारी दी थी जिसके बाद खुद सोनम ने अपने बच्चे की खुशी को फैंस के साथ शेयर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *