मध्यप्रदेश के रतलाम के जावरा हुसैन टेकरी  क्षेत्र में पति ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया, जबकि उसके दोनों बच्चे भी मृत अवस्था में पाए गए.  पति ने बच्चों को जहर दे कर मारने के बाद, पत्नी पर चाकू से हमला कर फरार हो गया.  पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इस मामले में आरोपी व्यक्ति दिनेश चौहान मंगलवार को इंदौर से जावरा इलाज के लिए आया था, जहां वह रविवार सुबह से ही गायब है. वहीं आरोपी दिनेश चौहान के दोनों बच्चे, बेटा आदित्य उम्र 16 साल और बेटी राखी संदिग्ध अवस्था में बिस्तर से मिले. दोनों बच्चों के मुहं से झाग निकल रहा था.

एडिशनल एसपी ने बताया कि, “मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने दोनों बच्चों और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.” उनहोंने बताया कि, ” महिला पर धारदार हथियार से हमला हुआ है, पोस्टमार्टम के बाद बच्चों की मौत कारणों का पता चल सकेगा.” पुलिस ने बताया कि, मामला संदेहास्पद है फ़िलहाल फरार पति पर हत्या व जानलेवा करने का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *