इंसानी जीवन कितना ही अस्थिर क्यों ना हो इसकी सबसे बड़ी हकीकत है मौत।जिंदगी कब किसी से मुख मोड़ ले ये किसी को पता नहीं। किसको पता था बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला जो सफलता की सीढ़ियां चलते चले जा रहे थे।

एक मां ये बेहद दुखदायक है, जिसके जीवन के अंतिम पड़ाव में उसका इकलौता बेटा यूं अचानक साथ छोड़ कर चला गया। ये दुख और भी तब बढ़ जाता है जब उस औरत का पति भी दुनिया में न हो लेकिन इकलौते बेटे के निधन से टूटी रीता शुक्ला ना केवल खुद को संभाला बल्कि सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज को फिर से हंसना सिखाया।

इन तस्वीरों में रीता मां आश्रम में बच्चों के साथ समय बिताती हुई दिखाई दीं। दरअसल, वह बच्चों के लिए लगाए गए समर कैंप में ऐक्टर की मां पहुंची थीं। अब फैन्स ने वहां बिताए पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। साथ ही उनके लिए दुआ की।

फैंस ने कुछ पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला स्टेज पर मां रीटा के लिए परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में लिखा है- ‘आई लव यू मॉम।’ साथ ही कैप्शन लिखा- ‘सबसे ज्यादा मजबूत और दयालु मां। ये अभी भी भगवान में भरोसा रखती हैं और सब तरफ प्यार फैलाती हैं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *